राजस्थान के लोकगीत PDF, download, राजस्थानी लोकगीत, (46 Songs) – Rajasthani Folk Song , Rajasthan Gk , Notes,PDF,
राजस्थानी लोकगीत (46 Songs) – Rajasthani Folk Song, Rajasthan Gk, Notes ,PDF Join Telegram Join Telegram राजस्थानी लोकगीत राजस्थान की संस्कृति का एक अहम हिस्सा हैं। राजस्थान में निवास करने वाली अनेक जातियाँ राजस्थानी लोकगीत गा-बजाकर ही अपना गुजारा करती रही हैं। कुरजां, पीपली, रतन राणो, मूमल, घूघरी, केवड़ा आदि लोकगीत जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर आदि क्षेत्रों में आये जाते हैं। ✍️राजस्थानी लोकगीत निम्नलिखित हैं: 1. केसरिया बालम:- राजस्थान का प्रसिद्ध राजस्थानी लोकगीत। प्रसिद्ध गायिका :- अल्लाह जिलाई बाई ने गाया। 2. घुड़ला गीत- : मारवाड़ (जोधपुर, पाली, जालौर) क्षेत्र में घुड़ला उत्सव पर गाया जाने वाला गीत। 3. मूमल गीत-: जैसलमेर क्षेत्र का श्रृंगार परक विरह गीत, जिसमें लोद्रवा की राजकुमारी मूमल की नख से शिखा तक की सुन्दरता का वर्णन किया गया है। 4. जीरा गीत- : जालौर क्षेत्र का जन सामान्य गीत जिसमें पत्नी अपने पति को जीरा न बोने की सलाह देती है। 5. बिछुड़ा गीत- : हाड़ौती क्षेत्र का जन सामान्य गीत जिसमें बिच्छु के काटे जाने पर...